Monday, July 9, 2012

In Search of

With a wounded heart
Leaving behind my past
I try to move ahead
In search of a new thread
To weave another story
Filled with smiles and glory

हम सब

अपने ही ख्यालों की 
कशमकश में फंसे हैं 
ज़िन्दगी सुलझाने की 
उधेड़बुन में लगे हैं 
होना होता है जो 
वो तो होता ही है 
हम सब तो बस 
अपनी चाहतों में बंधे हैं 

हम तो हैं माटी


जिस रूप में ढालोगे 
ढल जाएँगे 
जिस रंग रंगोगे 
रंग जाएँगे 
हम तो माटी हैं
तेरे हाथों की 
जो चाहोगे 
बन जाएँगे